पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मियों ने निकाली कविता जैन के पुतले की शव यात्रा

कर्मियों ने निकाली कविता जैन के पुतले की शव यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | ठाकुरी देवी स्कूल के पास मंत्री कविता जैन का पुतला लेकर रोष जताते कर्मचारी।

भास्कर न्यूज |लाडवा

लाडवा नपा व उप दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल के 10वें दिन शहरी विकास मंत्री कविता जैन के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद अंबेडकर चौक पर पुतला फूंका।

सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि नपा सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से नगरपालिका कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से अभी तक कर्मचारियों को कोई आश्वासन नहीं दिया गया। इससे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष है। कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना तो वे आंदोलन और तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। पुतला फूंकने वालों में महिंद्र, प्यारा लाल, तिलकराज, हाकम सिंह, देवेंद्र कुमार, यशविंद्र कुमार, सतबीर, करनैल सिंह, धर्मपाल, बबली देवी, शीला देवी, कमला देवी और कमलेश देवी शामिल रहीं।

खबरें और भी हैं...