पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखप्रीत हेड गर्ल तो रजत बने हेड ब्वॉय

सुखप्रीत हेड गर्ल तो रजत बने हेड ब्वॉय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा| सुगनी देवी स्कूल में स्कूल स्टाफ व सदनों में चुने बच्चों को पदभार की शपथ दिलाते हुए ।

भास्कर न्यूज | लाडवा

सुगनी देवी आर्य गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार को उत्तरदायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि लाडवा के बीईओ अमरजीत शर्मा रहे। अमरजीत शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति कोषाध्यक्ष राजकुमार, प्राचार्या मीनाक्षी छाबड़ा व उप प्राचार्या रूबी त्यागी ने बच्चों को बैज लगाकर उत्तरदायित्व सौंपा। मीनाक्षी छाबड़ा ने बताया कि हेड गर्ल के रूप में सुखप्रीत व हेड ब्वॉय रजत को चुना गया। सेवा सदन में कप्तान के पद को लक्षिता, उप कप्तान के पद को पीनू व प्री फेक्ट के पद को मानसी, अंशिका, दिशु व सुमित ने संभाला। कर्म सदन के कप्तान अनु, उप कप्तान कृतिका व प्री फेक्ट गौरव, नीतिका, दीक्षा व मनप्रीत बने।

परोपकार सदन के कप्तान गुरप्रीत को, उप कप्तान पारुल को, गीतांजलि, मोनालिका, ईशा और हरमन को सौंपी गई। सत्य सदन में दीप्ति को कप्तान, किम्मी को उप कप्तान व प्री फेक्ट के लिए जानवी, तिशा, पार्थ का चुनाव हुआ। माैके पर रितु सिंगला, प्रोमिला अरोड़ा व नीरू गुप्ता मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...