लाडवा नपा कार्यालय पर सफाई कर्मचारियों व दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर 12 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। रविवार को हड़ताल को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक प्रशांत ने कहा कि पार्टी सदस्य कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और उनकी हर बात में साथ देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी कर्मचारी विरोधी सरकार है। वहीं प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठे 12 दिन हो गए हैं। परंतु लाडवा हल्के के विधायक डॉ. पवन सैनी एक बार भी सूध लेने नहीं आए। मौके पर दीपक प्रभाकर, रण सिंह, सोनू शर्मा, राजकुमार , बाबू राम, जयपाल गुप्ता, रमेश गर्ग, अश्विनी वधवा, लीलू राम, जगदीश चंद, महिन्द्र, प्यारा लाल, तिलक राज, हाकम सिंह, देवेन्द्र कुमार , यशविन्द्र कुमार , सतबीर, अभिनव, करनैल सिंह, धर्मपाल, बबली देवी, शीला देवी, कमला देवी, कमलेश देवी मौजूद रही।
लाडवा | मांगो को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी ।