भबाबैन | बाबैन के दो बार सरपंच रहे सुखदेव सिंह का रविवार को गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। सुखदेव सिंह के निधन के समाचार के बाद अनाजमंडी बाबैन और बाबैन का मुख्य बाजार बंद रहा। उनके निधन पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष नायब सिंह पटाकमाजरा, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह, सचिव कौशल सैनी, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह सैंसा और सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुभाष कसीथल ने शोक जताया।