शहर के इन्दिरा गांधी नेशनल कॉलेज में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। दीक्षांत समारोह में 2013 से लेकर 2017 के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई।
समारोह का शुभारंभ चौ. बिरेंद्र सिंह इस्पात मंत्री भारत सरकार ने दीप प्रज्वलित कर किया। चौ. बिरेंद्र सिंह ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और वे ही देश को चला सकते है। उन्होंने कहा कि वे इस कॉलेज को अपने परिवार का हिस्सा मानते है। काॅलेज प्रबधंक कमेटी के प्रधान पवन गर्ग, ओम प्रकाश गर्ग, प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे लिए ये बड़े गर्व का विषय है कि आज दीक्षांत समारोह में हमारे द्वारा पढ़ाए हुए विद्यार्थियों ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। मौके पर इंजीनियर प्रवीण गुप्ता, वेदप्रकाश, जितेन्द्र सिंह गिल, लाडवा डीएसपी रमेश गुलिया, उजागर सिंह, गौरव, विरेन्द्र गर्ग, रविन्द्र बंसल, मदन लाल, योधराज बंसल, धर्मेन्द्र खेड़ा।
लाडवा | समारोह में छात्र को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि बीरेंद्र सिंह ।