लाडवा | शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब लाडवा ने अपने 40 साल पूरे कर लिए है। पूर्व प्रधान व पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष विकास सिंघल ने बताया कि 13 मई 1978 को लाडवा में प्रथम प्रधान स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंघल की अध्यक्षता में रोटरी क्लब की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में क्लब के 15 सदस्य थे। जिनमें पूर्व विधायक बाबू रमेश गुप्ता, योधराज बंसल, रविंदर बंसल, ईश्वर गोयल व बीएस गुप्ता शामिल हैं। लेकिन अब कल्ब में 50 से अधिक सदस्य हैं। 2006 में रोटरी क्लब ने अपनी युवा शाखा रोट्रैक्ट व 2008 में महिला शाखा इनरव्हील क्लब भी शुरू कर चूका है। मौके पर दीपक सिंघल, वरिंदर सिंह, दुर्गेश गोयल, सुनील गर्ग, सतपाल धीमान, डॉ. अमृत गर्ग, डिंपल गुम्बर, रविकांत गिरधर, विशाल मित्तल, कुलबीर पंजेटा, अमित कंसल, सिद्धार्थ डावर, अमित बंसल, गौरव बंसल, अमित माटा, अंकुर व राजेश गोयल मौजूद रहे।