बरगट थलीपुर के स्कूल में रक्तदान शिविर आज
बाबैन |शहीद चंद्रशेखर आजाद युवा संगठन व राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरगट थलीपुर की ओर से आज स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शुभारंभ डीसी डॉ. एसएस फुलिया करेंगे, वहीं अध्यक्षता एसपी अभिषेक गर्ग करेंगे। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी रक्तदाताओं को सम्मानित करेंगे। मुख्य शिक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक लोग रक्तदान करेंगे।