इनेलो नेताओं ने सफाई कर्मियों को दिया समर्थन
नगर पालिका कार्यालय पर सफाई व उप दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल लगातार आठवें दिन भी जारी रखी। इनेलो-बसपा गठबंधन के नेताओं ने कर्मचारियों को पार्टी की ओर से समर्थन दिया। मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पूर्णचंद बड़शामी कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी है। उप दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने पिछले तीन महीने का वेतन भी उन्हें नहीं दिया है। मौके पर इनेलो के हलका प्रवक्ता हरीश छाबड़ा, इनेलो शहरी प्रधान स्वीटी भुल्लर, ज्ञान सिंह बरहाण, नरेश सैनी, बबला बपदा, विजय ढींगड़ा, बलदेव बन, नितिन मग्गो, प्रवीण पुजारा, जसविंद्र जैनपुर, जगदीश चंद, महिंद्र, प्यारा लाल, तिलकराज, हाकम सिंह, देवेंद्र कुमार, यशविंद्र कुमार, सतबीर, अभिनव, करनैल सिंह, धर्मपाल, बबली देवी, शीला देवी, कमला देवी और कमलेश देवी मौजूद रहीं।
लाडवा | नपा कार्यालय पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे इनेलो नेता।