पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्के कर्मी हड़ताल पर, सफाई के लिए लाडवा में 23 रखे ठेके पर

पक्के कर्मी हड़ताल पर, सफाई के लिए लाडवा में 23 रखे ठेके पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा| नगरपालिका संघ के आह्वान पर पिछले नौ दिन से नपा कार्यालय के बाहर 38 पक्के सफाई कर्मचारी व 15 कच्चे सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ठेके पर भर्ती किए 23 कर्मचारियों पर पूरे शहर की सफाई का जिम्मा है। आठ कच्चे सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में हिस्सा न लेकर इन 23 सफाई कर्मचारियों का साथ काम कर रहे हैं।शहर के 15 वार्डों, मुख्य मार्ग व बाजारों की सफाई का जिम्मा कुल 31 सफाई कर्मचारियों पर है। गुरुवार को लाडवा नपा कार्यालय में सफाई दारोगा ऋषिपाल व जातिराम की अगुवाई में नए ठेके पर भर्ती किए 23 कर्मचारी व आठ पुराने सफाई कर्मचारी शहर में सफाई के लिए निकले। लेकिन पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को संभालने में कर्मचारी पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाए। सफाई कर्मचारियों के प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। नपा प्रधान साक्षी खुराना ने कहा कि पिछले तीन दिनों में नपा कार्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था रखने के लिए 23 कर्मचारियों की भर्ती की गई है। जरूरत पड़ी तो और सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...