इनेलो के हलका प्रवक्ता हरीश छाबड़ा ने कहा कि आज लाडवा से भारी संख्या मेेंं इनेलो कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे। नई अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोग भाजपा के झूठे वादों में आ गए थे और भाजपा की सरकार बनवा दी थी। लेकिन अब भाजपा की देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा लिए जनविरोधी फैसलों के कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। मौके पर शहरी प्रधान स्वीटी भुल्लर, नरेश सैनी, विकास कक्कड़, संजीव मल्होत्रा, बोबी सोई और राजेश भारद्वाज मौजूद थे।