लाडवा | पुलिस ने ध्यांगला बस स्टैंड के नजदीक से गुप्त सूचना पर साढ़े तीन किलो चूरापोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए वन प्रभारी केवल सिंह सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह, एएसआई पवन, रमेश व हेड कांस्टेबल लखन सिंह की टीम ने ध्यांगला बस स्टैंड से युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे साढ़े तीन किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गांव बकाली लाडवा वासी निर्मल सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।