डेरा ब्राह्मण वासी एक 45 वर्षीय महिला ने शनिवार शाम को घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत के उसे लाडवा अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की शिनाख्त डेरा ब्राह्मण वासी 45 वर्षीय प्रीतो देवी के तौर पर हुई। महिला के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि उसकी मां लंबे समय से गुर्दे व पित्ते की पत्थरी व रसोली से परेशान थी। कई बार पत्थरी व रसोली का ऑप्रेशन भी कराया। इसके कारण वह बेहद परेशान रहती थी। अपनी बीमारी से तंग आकर उसकी मां ने यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
बेटे ने किया मौत की वजह का खुलासा