पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनरव्हील क्लब ने संत निश्चल स्कूल में लगवाई सेनेटरी पैड मशीन

इनरव्हील क्लब ने संत निश्चल स्कूल में लगवाई सेनेटरी पैड मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | इनर व्हील क्लब ने रोटरी क्लब के सहयोग से शनिवार को संत निश्चल सिंह स्कूल में सेनेटरी पैड मशीन लगवाई। क्लब सचिव मीनू गुप्ता ने बताया कि छात्राएं इस मशीन से निशुल्क पैड ले सकती हैं। इनर व्हील प्रधान सिम्मी गिरधर ने कहा कि वर्तमान युग में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। प्राचार्या अमरजीत कौर संधू ने कहा कि क्लब शहर में निरंतर समाजसेवा के काम कर रहा है। कहा कि यह मशीन छात्राओं के लिए सुविधाजनक साबित होगी। मौके पर आरती कंसल, गुरप्रीत कौर, बबीता खुराना, दीपिका गोयल, डॉ. रीनू सिंघल, सीमा सिंघल, सीमा गुंबर, अल्पना खुराना, सविंदर कौर, रोटरी पूर्व मंडलाध्यक्ष राकेश खुराना, रोटरी प्रधान भूपिंदर सिंह, सचिव अमित कंसल और रविकांत गिरधर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...