लाडवा | लाडवा ब्लॉक के सरपंचों ने शनिवार को लाडवा खंड एवं पंचायत कार्यालय में मीटिंग की। अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजपाल बपदा ने की। बपदा ने कहा कि ईंट, लॉकिंग टाइल, बजरी, सीमेंट, रेत और सरिया के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे पंचायतों को गांवों में विकास कार्य करवाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लाडवा ब्लॉक के सरपंचों का एक दल 22 मई को डीसी से मुलाकात करेगा। ताकि गांवों में सरकार द्वारा दिए गए पैसे से अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा सकें। मौके पर बाबूराम सरपंच धनौरा, छत्रपाल मेहरा, मेवा सिंह, रघुबीर बड़ोंदा, अमरजीत बड़शामी, जितेंद्र काका बन, गुरप्रीत बुढ़ा, रामप्रसाद शहजादपुर, कुलदीप और राजिंद्र कुमार मौजूद रहे।