यमुनानगर | सीआईए-टू के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि जगाधरी पुरानी कचहरी के पास से सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, रणधीर व कुलदीप ने लाडवा निवासी अजय को काबू किया है। उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।