लाडवा-रादौर मार्ग स्थित ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को गांव अलीपुरा का दौरा किया।
सामजिक शिक्षा की अध्यापिका कमलजीत कौर ने बताया कि छठी व सातवीं कक्षा में सामाजिक शिक्षा के अंतर्गत पंचायत और पंचायत के कार्यों के बारे में जानने से संबंधित अध्याय है। जिसके लिए विद्यार्थियों को प्रायोगिक जानकारी देने के उद्देश्य से गांव अलीपुरा ले जाया गया। इस दौरान बच्चों को पंचायत व उसके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। अलीपुरा के सरपंच रामकुमार ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। स्कूल प्राचार्या पूजा कंबोज ने सरपंच व ग्राम पंचायत अलीपुरा का आभार जताया। इस अवसर पर रामपाल, प्रदीप कुमार, अनीता जिंदल, सोना अरोड़ा और चमन लाल मौजूद थे।