लाडवा नपा व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 13वें दिन सोमवार को हड़ताल जारी रखते हुए लाडवा विधायक का पुतला फूंका। इससे पहले कर्मचारियों ने विधायक के पुतले की नपा कार्यालय से लेकर अंबेडकर चौक तक शवयात्रा निकाली। जिसके बाद अंबेडकर चौक पर पुतला फूंका गया। प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि नपा सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से नगरपालिका कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी अब तक एक बार भी कर्मचारियों की समस्या को सुनने के लिए नहीं आए। इससे सभी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावों में लाडवा विधायक को कर्मचारियों की अनदेखी भुगतनी पड़ेगी। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना तो वे आंदोलन को और तेज कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में महिंद्र, प्यारा लाल, तिलकराज, हाकम सिंह, देवेंद्र कुमार, यशविंद्र कुमार, सतबीर, अभिनव, करनैल सिंह, धर्मपाल, बबली देवी, शीला देवी, कमला देवी और कमलेश देवी मौजूद रहीं।
लाडवा | लाडवा विधायक डॉ पवन सैनी का पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी।