भारतीय किसान यूनियन की बैठक सोमवार को किसान विश्राम गृह में ब्लॉक प्रधान बलजीत सिंह जैनपुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय किसान संघ की कोर कमेटी के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी मुख्यातिथि रहे। गुरनाम चढूनी ने किसानों को कहा कि एक जून से लेकर 10 जून तक सभी गांवों के किसान छुट्टी पर रहेंगे।
इस दौरान न तो शहर में गांव से कोई सामान खरीदने के लिए जाएंगे और न ही बेचने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने किसानों से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। जिसके कारण किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि किसानों की प्रमुख तीन मांगें हैं। जिनमें किसानों को फसलों की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा खरीद की गारंटी हो। सभी किसानों का कर्जा मुक्त हो और किसानों की आमदन को भी सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 दिन तक गांव से न तो सब्जी, फसल, दूध व अन्य प्रकार का कोई भी सामान बाजार में आएगा और न ही जाएगा। बैठक में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बैठक में जंगशेर बुढ़ा, बलराम सिंह, अजमेर सिंह, बाबू राम, धर्मपाल, रण सिंह, राजेंद्र कुमार और राजेश कुमार मौजूद रहे।
लाडवा | बैठक को संबोधित करते किसान नेता गुरनाम सिंह।