पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल व ढाबे पर अवैध कारोबार नहीं होगा सहन : डीएसपी

होटल व ढाबे पर अवैध कारोबार नहीं होगा सहन : डीएसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | होटल का निरीक्षण करते डीएसपी रमेश गुलिया। साथ में पुलिसकर्मी।

भास्कर न्यूज | लाडवा

लाडवा डीएसपी रमेश गुलिया ने रविवार रात को पुलिस टीम के साथ शहर के होटल व ढाबों पर जाकर चेकिंग की। उन्होंने कहा कि शहर के होटल व ढाबों पर किसी प्रकार का अवैध कारोबार सहन नहीं किया जाएगा। गुलिया ने बताया कि किसी भी होटल व ढाबे से कोई भी अवैध चीज नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कुछ निजी स्कूलों व कॉलेजों में नाबालिग बाइक पर पढ़ने के लिए जाते हैं। यह यातायात नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन कमेटी को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेगी। अगर इसके बाद भी किसी ने यातायात नियमों को तोड़ा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लाडवा थाने के पुलिस कर्मियों ने सोमवार सुबह अंबेडकर चौक पर कई वाहनों के कागजात चेक किए और चालान काटे।

खबरें और भी हैं...