पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुगनी देवी स्कूल नहीं अब नगरपालिका वसूलेगी अपनी 40 दुकानों का किराया

सुगनी देवी स्कूल नहीं अब नगरपालिका वसूलेगी अपनी 40 दुकानों का किराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका की तरफ से शहर की कायाकल्प करने को पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसे लेकर नगरपालिका हाउस की मीटिंग प्रस्ताव पास हुआ है। सोमवार को नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। पार्षदों व नपा अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में मौजूद समस्याएं भी रखीं।

कई अहम प्रस्ताव पास करे गए। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व लाडवा के वार्ड नंबर 4 डेरा में स्थित संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल को लेकर भी चर्चा हुई।

शहर में सभी नाले होंगे कवर्ड | खुराना ने कहा कि पांच करोड़ रुपए से शहर में विकास कार्यों समेत कई सौंदर्यीकरण कार्य होंगे। सभी नाले अंडरग्राउंड होंगे।

कूड़ा उठाने को खरीदेंगे पांच टेंपो| नपा द्वारा एक जेसीबी मशीन, पांच छोटे टेंपो शहर का कबाड़ा उठाने के लिए खरीदे जाएंगे। शहर में सड़कों के किनारे लगे पेड़ों पर दीमक से बचाने को स्प्रे कराया जाएगा। इसके लिए पंप व वैक्यूम क्लीनर आदि खरीदेंगे। शहर के बीच बने सुगनी देवी आर्य गर्ल्स स्कूल के लिए जगह कभी नगरपालिका ने दी थी। साक्षी खुराना का कहना है कि बाद में स्कूल प्रबंधन ने बाहरी तरफ 40 दुकानें भी बना ली। इनका किराया खुद स्कूल लेता था। लेकिन अब नपा ने इन दुकानों को अपने अधीन लिया है। लिहाजा हर महीने किराया भी नपा ही वसूलेगी। अब नपा की ओर से स्कूल के खिलाफ शिकायत भी विभाग व पुलिस में दर्ज कराई जाएगी।

वहीं वार्ड चार में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा एक नर्ई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। जिसका नपा से नक्शा पास नहीं कराया गया। वार्ड की पार्षद हरजिंदर कौर ने बताया कि डेरा वासियों ने उक्त स्कूल को जगह दी थी। तब तय हुआ था कि स्कूल डेरे के बच्चों को निशुल्क पढ़ाएगा। लेकिन बाद में स्कूल प्रबंधन इस बात से मुकर गया। यही नहीं बिना नक्शा पास कराए यहां एक और बिल्डिंग बना ली। साक्षी खुराना ने कहा कि बिना नक्शे बिल्डिंग तैयार करने पर स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़कों के किनारे लगाई जाएंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

सड़कों के दोनों तरफ इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएंगी। लगाकर शहर को मिट्टी मुक्त किया जाएगा। पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में जैसे कि गलियों, नालियों, बैंच आदि को लेकर मांगे रखी। साक्षी खुराना ने कहा कि 13 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इनके अतिरिक्त 34 सफाई कर्मचारियों का बंदोबस्त करा सफाई कराई जा रही है। मीटिंग में नपा सचिव हरिओम कंबोज, एमई रवि ओबराय, जेई खुशी राम, नपा उपप्रधान अनिल माटा, कौशल्या खुराना, सुमित बंसल, सुनील तोमर, संगीता ढींगड़ा, प्रदीप कुमार, रविन्द्र सिंह, जसबीर सहगल, बिजेश शर्मा, हरजिंदर कौर, प्रीति शर्मा, मनीष आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...