पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध पिस्तौल व 2 रौंद सहित युवक गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

अवैध पिस्तौल व 2 रौंद सहित युवक गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | पुलिस ने लाठी धनौरा गांव के नजदीक नाकेबंदी के दौरान एक युवक को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी से दो रौंद बरामद किए। सीआईए वन से हेड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह, कांस्टेबल ईशम सिंह, संदीप कुमार, सतपाल व विक्रम सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर लाठी धनौरा गांव के नजदीक नाकेबंदी के दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध पिस्तौल बरामद की। पूछताछ में आरोपी की पहचान लाडवा के वार्ड-12 वासी निर्मल सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...