पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • तालेश्वर मंदिर पर लगे मेला में नहीं पहुंच रहे सैलानी

तालेश्वर मंदिर पर लगे मेला में नहीं पहुंच रहे सैलानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालेश्वर मंदिर पर लगे मेला में नहीं पहुंच रहे सैलानी
भास्कर संवाददाता | लहार

कस्बे के भाटन ताल स्थित तालेश्वर मंदिर में सजे मेला में सैलानी नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे मेला की रौनक कम होती जा रही है। मालूम हो कि नगर परिषद द्वारा लगाए गए मेला में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सैलानियों को रिझाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। लेकिन क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू के कारण लोगों का रुझान मेला की ओर कम होता जा रहा है। जिन लोगों में हर साल मेला देखने का उल्लास रहता था, वह घरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में मेला में सजी दुकानों में व्यापारी भी खाली बैठे रहते हैं।

खबरें और भी हैं...