पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पटवारी सर्वे सूची में नाम जोड़ने के लिए मांग रहा रिश्वत

पटवारी सर्वे सूची में नाम जोड़ने के लिए मांग रहा रिश्वत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चार दिन पहले हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में 50 फीसदी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन शासन को इसकी खबर तक नहीं है। शनिवार को लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर किसानों को मुआवजे का भरोसा दिलाया है। प्रभावित फसल का जायजा ले रहे विधायक श्री सिंह से डबरन बरेंचा गांव के किसानाें ने कहा चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पटवारी ने फसल का सर्वे नहीं किया है। जिस पर विधायक ने हल्का पटवारी पर सर्वे सूची में नाम जुड़वाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा पटवारी ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का सर्वे नहीं कर रहे हैं और न हीं इस ओर शासन व प्रशासन ने ध्यान दिया है।

लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने ओलावृष्टि के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान कहा-
फसल कटने के बाद नहीं मिलेगा मुआवजा
क्षेत्र के गांवों में जिन किसानों की फसल ओलावृष्टि के कारण तबाह हुई है, उन्हें चिंता सता रही है कि अगर नुकसान का सर्वे जल्द नहीं कराया गया तो फसल कटने लगेगी और इस स्थिति में किसान मुआवजा से वंचित रह जाएंगे। विधायक श्री सिंह ने कहा फसल कटने के बाद किसानों को मुआवजा की राशि नहीं दी जाएगी। इसलिए सरकार प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराकर सूची संबंधित पटवारी और तहसील अधिकारी को सौंपें। मगर सर्वे तो दूर अधिकारी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण तक करने नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में किसान लगातार खेती में घाटा सहकर आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है।

लहार क्षेत्र के खेतों में रखी कटी फसल। (फाइल फोटो)

इन गांवों में अधिक नुकसान
पिछले दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दर्जन गांवों में गेहूं की खड़ी फसल में नुकसान हुआ है। गेहूं की बाली ओला पड़ने से झड़ गई है। बता दें कि खिल्ली कुमरौल, धर्मपुरा, सलमपुरा, मिहोनी, चिरावली, फूलबाग, डबरा, बरेंचा, रौनी, बीसलपुरा, नरौल गांव में किसानों की फसल ओला पड़ने से प्रभावित हुई है। जिसमें कुछ गांव तो ऐसे हैं जहां पचास फीसदी नुकसान हुआ है। विधायक ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित गांवों में निष्पक्षपूर्ण सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाए। जिससे किसानों को राहत महसूस हो सके। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उन्हें मुआवजा दिलाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। अगर सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया तो कांग्रेस आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

खबरें और भी हैं...