पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता | लहार

लहार थाना क्षेत्र के तहत पर्रायच तिराहा पर अवैध रूप से देशी शराब का व्यापार कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 25 क्वार्टर जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात दस बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पर्रायच गांव के पास तिराहा पर मिथुन पुत्र चिम्मन ढीमर देशी शराब बेच रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसी प्रकार पावई थाना क्षेत्र के तहत अंगद पुरा गांव में देशी शराब बेच रहे विनोद पुत्र रूपसिंह भदौरिया को पुलिस ने 28 क्वार्टर के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...