पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधुमक्खी पालन के लिए हनी मिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार | राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र लहार में एक दिवसीय मधुमक्खी पालन उद्योग के तहत मेजर हनी मिशन पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में करीब एक सैकड़ा किसानों ने शिविर में भाग लेकर उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कृषि विज्ञान केंद्र के केंद्र प्रमुख कायम सिंह, उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ प्रशांत गुप्ता, खादी एवं ग्रामोद्योग के केसी पांडेय ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक श्री गुप्ता ने उपस्थित कृषकों को बताया मधुमक्खी पालन में नई तकनीकी का उपयोग कर वह लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर के दौरान 25 किसानों को चिन्हित किया गया, जिन्हें क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र मुरैना में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही उद्योग करने वाले लोगों को बक्से व अन्य उपयोगी वस्तुएं शासन से उपलब्ध कराई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...