घरेलू सिलेंडर से डाल रहे हैं वाहनों में गैस
भास्कर संवाददाता | लहार
लहार कस्बे में गैस व्यापारी घरेलू सिलेंडर का उपयोग वाहनों में गैस भरने में कर रहे हैं। खास बात यह है कि एलपीजी सिलेंडर का उपयोग सीएनजी वाहनों में खुलेआम हो रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा इन व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं की है। बता दें कि यह दुकानदार बीच बाजार में दुकान खोलकर सिलेंडरों से पिकअप, वैन जैसे वाहनों में खुले में गैस भरते हैं, जिससे बाजार में कभी भी बड़ा हादसा घटित होने की संभावना बनी रहती है। कुछ व्यापारियों और नागरिकों ने मामले की शिकायत प्रशासन के अधिकारियों से भी की है, मगर बिना लाइसेंस के वाहनों में गैस भरने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।