पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अजनार सरपंच पर अवैध रेत उत्खनन का लगाया आरोप, थाने में दिया ज्ञापन

अजनार सरपंच पर अवैध रेत उत्खनन का लगाया आरोप, थाने में दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मड़ोरी सरपंच ने अजनार सरपंच पर अवैध उत्खनन कर धमकी देने का आरोप लगाया

भास्कर संवाददाता | लहार

लहार के भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मड़ोरी सरपंच नंदराम बघेल ने अजनार सरपंच पर सिंध नदी में रेत का अवैध उत्खनन करने का आरोप लगाया है। आरोप के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहार थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे को शिकायती आवेदन देते हुए सरपंच व उसके साथियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मंडल अध्यक्ष श्री बघेल ने बताया सरपंच और उसके साथियों द्वारा सिंध नदी में खुलेआम उत्खनन किया जा रहा है, जिससे राजस्व को करोड़ों रुपए की हानि हो रही है। शिकायत करने वालों में लहार के भाजपा नेता मुन्ना शुक्ला, राकेश महाते, विकास बर्थरे, योगेन्द्र सिंह, हृदेश सिंह, केदार चौधरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

थाना प्रभारी को आवेदन देते वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा अजनार सरपंच द्वारा श्री बघेल को जान से मारने की धमकी दी गई है। दबंग सरपंच का कहना है कि उत्खनन को लेकर किसी प्रकार की शिकायत की गई तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने साफ किया है कि अगर उत्खनन कारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मालूम हो कि पंचायतों को खदानें आवंटित होने के बाद अजनार सरपंच द्वारा मड़ोरी पंचायत में उत्खनन कराया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए इस पंचायत के सरपंच श्री बघेल ने आवाज उठाई है। शिकायत में गोपाल सिंह, बालस्टर सिंह, दिनेश सिंह, रामवीर सिंह, तहसीलदार सिंह सहित आदि लोगों पर अवैध उत्खनन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...