रोड पर गड्ढा भरकर आवागमन हुआ बहाल, बरसात में होगी परेशानी
ऊमरी | कस्बे में लहार रोड पर लाला का पुरा के सामने हुए गड्ढे का शुक्रवार को एमपीआरडीसी के कर्मचारियों द्वारा पेंचवर्क किया गया है। गड्ढे में मुरम भरकर रोड पर हो रहे जल भराव की समस्या से भी लोगों को निजात दिलाई गई है। मालूम हो कि बीच रोड पर हुए गहरे गड्ढे में आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गड्ढे को भरा गया है। हालांकि रोड किनारे फूटी पाइप लाइन को अभी बंद नहीं किया गया है, लेकिन गड्ढा भरने से आवागमन पूरी तरह से बहाल हो गया है।