लहार में पहुंचे राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज, श्रद्धालुओं ने सुने प्रवचन
लहार | नेपाल के लखीमपुर खीरी आश्रम के राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज शुक्रवार को लहार नगर में पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने महाराज का स्वागत सत्कार कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय संत वीरेंद्र कुमार दुबे के निवास पर पहुंचे। महाराज ने इस बीच लोगों को आध्यात्मिक प्रवचन भी दिए। जिसमें उन्होंने बताया हमें संतों का सम्मान कर दीन-दुखियों की मदद करनी चाहिए। प्रभु ने धरती पर कई अवतार धारण किए और प्रत्येक अवतार में उन्होंने लोगों को सदाचार का संदेश देते हुए अपने लिए नहीं दूसरों के लिए कार्य किए। क्योंकि धरती पर मोक्ष उसी को मिलता है जो पहले दूसरों के लिए सराहनीय कार्य करे।