अच्छे अंकों से पास होने पर प्रिंसिपल ने किया सम्मानित
लहार | लहार के सरकारी स्कूल ज्ञानपुरा में पढ़ने वाले अभिषेक शर्मा ने हायर सेकंडरी के विज्ञान संकाय की परीक्षा में 93.3 प्रतिशत अंकों के साथ पास होकर समाज का नाम रोशन किया है। मंगलवार को स्कूल के प्रिंसिपल डॉ जेपी बघेल ने अभिषेक के घर पहुंचकर उसे सम्मानित किया। प्रिंसिपल श्री बघेल ने बताया वैभव सिंह जादौन, मोहिनी कुशवाह ने भी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया नगर के छात्र कड़ी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके साथ ही अन्य छात्रों को भी इनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश की टॉप मैरिट में शामिल होने के लिए मेहनत करनी चाहिए। जिससे हमें गर्व महसूस हो सके।