पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • रजक समाज के लोग दहेज प्रथा बंद कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं: सिंह

रजक समाज के लोग दहेज प्रथा बंद कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं: सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दबोह में रजक समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते विधायक।

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी बांकेबिहारी रजक ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आलमपुर मंडी अध्यक्ष रामकुमार गुर्जर ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा सम्मेलन में समाज के लोग फिजूल खर्च बच सकते हैं। दबोह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाकिम सिंह चौधरी ने भी रजक समाज की नई पहल का स्वागत करते हुए दहेज प्रथा पर रोक लगाने की बात कही। इस अवसर पर शादी के बंधन में बंध रहे डिंपी आशीष रजक ने कहा समाज को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से मजबूत करने के लिए फिजूल खर्ची शादियों पर रोक लगाना जरूरी था। इसलिए हमने सम्मेलन में शादी करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह, डॉ राजीव रजक, विष्णु लाल रजक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह रजक समाज की पहली शुरुआत है। आयोजन समिति द्वारा जेवर, फ्रिज, सिलाई मशीन, कलर टीवी, अलमारी, पलंग सेट, कलश सेट, गैस चूल्हा, सिंगार सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की है। सम्मेलन में धनीराम, सदस्य रामसिया, मानसिंह रजक सहित आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...