पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता समानता का अधिकारी: सिंह

कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता समानता का अधिकारी: सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता समानता का अधिकारी: सिंह

भास्कर संवाददाता | लहार/आलमपुर
कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता समानता का अधिकारी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को इतनी बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। यह बात लहार कस्बे में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कही। कार्यक्रम में आधा सैकड़ा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पूरी निष्ठा के साथ काम करने का प्रण लिया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा किसी भी दल से आने वाले कार्यकर्ता काे पार्टी में बराबरी का सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा घोषणाओं की पार्टी: आलमपुर में चलाए गए सदस्यता अभियान में वार्ड तीन से पार्षद उम्मीदवार चतुरसिंह निरंजन ने कहा भाजपा केवल घोषणाओं की पार्टी बनकर रह गई है, जो लोगों से बड़े-बड़े वादे कर बोट बैंक की राजनीति को प्रदर्शित करती है। कांग्रेस में शामिल हुए विजय राठौर ने बताया कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता को बराबर का सम्मान दिया जाता है। जबकि भाजपा के राजनेता कार्यकर्ताओं का उपयोग कर भूल जाते हैं। उन्होंने बताया प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन किसानों व गरीबों के साथ लगातार शोषण हो रहा है। सरकार केवल वादे कर योजनाओं के जुमले चला रही है, जिसका लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है।

खबरें और भी हैं...