भाटनताल मेला में सजने लगीं दुकानें
लहार | लहार कस्बे में भाटन ताल पर मेला के लिए दुकानें सजने लगी हैं। परिसर में मेला की तैयारियों के साथ ही दुकानों का सजाया जा रहा है। हालांकि मेला में पूर्ण रूप से दुकानें नहीं पहुंची हैं, लेकिन लोगों में उत्साह भरपूर नजर आ रहा है। इसके साथ ही तालाब किनारे कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर परिषद सीएमओ केएन तिवारी ने बताया मेला लोगों के मनोरंजन के लिए लगाया जा रहा है, जिसमें कई सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें बाहर से कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुति देंगे।