वेतन विसंगतियों को लेकर बाबुओं ने किया काम बंद
वेतन विसंगतियों को लेकर लहार सर्किल के विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने दफ्तरों में काम बंद कर दिया है। विभागों में काम करने वाले बाबू 12 और 13 अप्रैल को काम बंद कर सामूहिक अवकाश पर रहे। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें न्यूनतम वेतन से कम दिया जा रहा है। इसलिए वेतन में काम के अनुसार वृद्धि की जाए। एसडीएम के रीडर श्याम बाबू सविता ने बताया हमें काम के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने अगर वेतन नहीं बढ़ाया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। सामूहिक अवकाश पर तहसील के बाबू विनोद गिरि, अशोक अर्गल, अब्दुल, सुघर सिंह, राजपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह राजावत, रहमत खान, सुनील चौहान, बनवारी बाबू, जल संसाधन विभाग के तनुज जादौन, अखिलेश गुप्ता सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।