पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • किसानों को मुआवजा दिलाने करेंगे आंदोलन: विधायक

किसानों को मुआवजा दिलाने करेंगे आंदोलन: विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दबोह के चिरावली में ग्रामीणों से चर्चा करते विधायक।

लहार व दबोह के ओला पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे लहार विधायक

भास्कर संवाददाता | लहार

लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह दबोह क्षेत्र के ओला प्रभावित गांवों में रविवार को किसानों से मिलने पहुंचे। पीड़ित किसानों से विधायक श्री सिंह ने कहा ओलावृष्टि से फसलों में जितना नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिलाने के लिए हम सरकार से मांग करेंगे। अगर सरकार ने किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी तो हम आंदोलन कर सरकार की नींद हराम कर देंगे। विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर पीड़ित किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

समय पर नहीं मिलता मुआवजा: विधायक डॉ गोविंद सिंह ने प्रभावित इलाके का दौरा करते हुए किसानों से कहा पिछले 15 सालों में मुख्यमंत्री किसानों का झूठी घोषणाओं से पेट भरते रहे हैं। किसान पहले से ही आवारा मवेशियों से परेशान था, लेकिन ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तबाह होने से वह पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। विधायक ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। साथ ही उन्हें प्रभावित क्षेत्र में फसल का सर्वे करने के लिए कहा है। विधायक के साथ केशव सिंह, युवा कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह दोहरे, मूरत सिंह, छोटेलाल कुशवाह सहित आदि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...