सेवादल कार्यकर्ताओं को विधायक ने भेंट किया स्मृति चिन्ह
दबोह | कांग्रेस कार्यालय दबोह में रविवार को लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने सेवादल कार्यकर्ताओं को अच्छे कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया सेवादल के कार्यकर्ता बेसहारा लोगों के लिए सहारा बनें। क्योंकि वह जिस तरह से कांग्रेस की रीढ़ बने हुए हैं, उसी तरह से लोगों की भलाई के लिए कार्य करें। विधायक श्री सिंह ने बताया सेवादल त्याग और सेवा भाव का प्रतीक है, इसलिए सेवादल के कार्यकर्ताओं को अपने गांव मेंं बेसहारा लोगों को सहारा देना उनका नैतिक कर्तव्य है। जो बोल नहीं सकते, उनकी आवाज बनें सेवादल, जो चल नहीं सकते उनको को सहारा दें सेवादल।