पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने अिधकारियों को दिया ज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने अिधकारियों को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने अिधकारियों को दिया ज्ञापन

लहार| लहार से तीन किमी दूर ग्राम पंचायत लालपुरा कटघरा गांव में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों ने शनिवार को कंपनी के डीई विकास भदौरिया को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के दौरान ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गांव से आधा किमी दूर पॉवर हाउस रखा हुआ है, लेकिन गांव में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। भीषण गर्मी में लोगों को दिन में पेड़ों के नीचे तो रात में छतों पर समय गुजारने के लिए विवश होना पड़ रहा है। जहां के ग्रामीण आज भी बिजली के लिए परेशान हैं। ग्रामीण समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी 3 बार शिकायत कर चुके हैं। जिस पर लहार के अधिकारीगण झूठी रिपोर्ट भेज कर पल्ला झाड़ लेते हैं। गांव के जबर सिंह कुशवाह ने कंपनी अधिकारी से 5 दिन में गांव में बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्धारित अवधि में बिजली मुहैया नहीं कराई गई तो वह आंदोलन कर कंपनी कार्यालय की घेराबंदी करेंगे।

बुजुर्ग के साथ मारपीट, केस दर्ज

अमायन| अमायन थाना क्षेत्र के तहत कस्बे में विवाद को लेकर युवक ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। शंभूदयाल पुत्र छगड़लाल सोनी ने पुलिस को बताया शुक्रवार शाम छह बजे गांव के सियाराम सोनी ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर सिरसी गांव में प्रयकुमार पुत्र प्रेमचंद जाटव निवासी सिरसी के साथ कनाथर गांव के सतीश और अनिल ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

धरती पर माता-पिता ही होते हैं मनुष्य के भगवान: सुनील शास्त्री

ऊमरी | ऊमरी कस्बे के गेहवत गांव में चल रहे प्रवचन कार्यक्रम में सुनील शास्त्री ने भक्तों को बताया दुनिया में धरती पर मनुष्य के भगवान उसके माता-पिता हैं। हम मंदिरों में भगवान को तलाशते हैं, परंतु सत्य तो यही है कि अगर माता-पिता की सच्ची श्रद्धा के साथ सेवा की जाए तो जीवन का संपूर्ण पुण्य यहीं प्राप्त हो जाता है। साध्वी ने बताया भगवान ने भी माता को सबसे बड़ा स्थान दिया है। लेकिन संसार में मनुष्य घर में जन्म देने वाली माता को दुखी छोड़कर मंदिरों में पुण्य करने का ढोंग करते हैं, ऐसा करने से भगवान भी रूठ जाते हैं। इसलिए व्यक्ति को सदाचारी होकर अपने जन्मदाताओं की सेवा का पुण्य सर्वप्रथम प्राप्त करना चाहिए।

मेहरी गांव में भैंस को पानी पिलाने के विवाद पर युवक को पीटा

लहार| लहार थाना क्षेत्र के तहत मेहरी गांव में भैंस को पानी पिलाने के विवाद पर चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। चिंतामणि पुत्र बलवान दौहरे निवासी मेहरी ने पुलिस को बताया राकेश दौहरे, सुनील दौहरे, प्रेमसिंह दौहरे और कोकसिंह ने भैंस को पानी पिलाने पर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाने के सामने ही लहार रोड से निकल रहे ओवरलोड वाहन, नहीं लग रही रोक

ऊमरी| ऊमरी कस्बे में लहार रोड और थाने के सामने से निकल रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। रेत से भरे ट्रक-डंपर अंधेरा होते ही सड़कों पर दौड़ने लगते हैं। जिससे कई बार लोगों के साथ हादसे घटित हुए हैं। मालूम हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा लोडिंग वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जबकि ज्यादातर वाहन चकरनगर होते हुए यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रोड पर गड्ढे बढ़ रहे हैं।

पुराने विवाद पर बुजुर्ग के साथ मारपीट

लहार| लहार थाना क्षेत्र के तहत सुंदरपुरा गांव में चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। रविंद्र पुत्र कोकसिंह निवासी वार्ड 15 ने पुलिस को बताया शुक्रवार रात दस बजे गांव के अजयप्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, संजय और विपिन राजावत ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बुजुर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...