गौ जप महायज्ञ अभियान का गौशाला में समापन
लैलूंगा | गाय पालन के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है इस उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौशालाओं के माध्यम से अनेक प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में लैलूंगा जनपद के ग्राम पंचायत पोतरा गौशाला में भी गौ नाम जप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में खिलेंद्र महाराज गहिरा गुरु जी द्वारा गौ आरती की गई। उसके बाद पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न हुआ।