पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • लैलूंगा के प्रसिद्ध झोझा मुड़ा तालाब की जल्द बदलेगी तस्वीर सीएमओ ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए जिलाध्यक्ष को भेजा मांग पत्र

लैलूंगा के प्रसिद्ध झोझा मुड़ा तालाब की जल्द बदलेगी तस्वीर सीएमओ ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए जिलाध्यक्ष को भेजा मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत लैलूंगा के जुनाडीह में स्थित झोझा मुड़ा तालाब का गहरीकरण व सौदर्यीकरण लंबे समय ने नहीं हुआ है। लंबे से समय से अधिकारी व जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा का शिकार झोझा मुड़ा तालाब अब नए सिरे बनाए जाने की तैयारी में है।

एसडीएम ने यहां के नगर पंचायत के नव पदस्थ सीएमओ को इस तालाब की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसपर सीएमओ परमानंद पटनायक ने इंजीनियर डीकेे सिदार, आर्किटेक्ट पंकज कुमार और जनप्रतिनिधियों के साथ तालाब देखने गए। वहां पर स्थानीय लोगों को बुला कर तालाब के बारे में विस्तार से चर्चा कर इसकी महत्ता को जाना और समझा। जहां लोगों ने बताया कि यह तालाब जुनाड़ीही के लोगों के लिए एक मात्र निस्तारी का साधन है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों के परिजन भी निस्तारी के लिए इसी तालाब पर निर्भर रहते हैं। जिस पर सीएमओ ने तालाब की जीर्णोद्धार के लिए जिलाध्यक्ष को मांग भेजा है।।

मुड़ा तालाब जिसकी बदलेगी तस्वीर।

खबरें और भी हैं...