सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार 17 व 18 को घरघोड़ा में, होंगे विविध आयोजन
लैलूंगा| उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा विकास समिति तहसील घरघोड़ा द्वारा सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार का आयोजन जगन्नाथ भवन घरघोड़ा में किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से व्रतोपनयन संचालन समिति का गठन किया गया है। महिला समिति घरघोड़ा द्वारा 17 अप्रैल को चारकर्म के दिन अपराह्न 04 से 06 बजे तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके नेतृत्व समिति के अध्यक्ष श्रीमती विजया पंडा द्वारा किया जा रहा है। उत्कल ब्राह्मण समाज सेवा समिति घरघोड़ा के अध्यक्ष निरंजन पंडा ने सभी स्वजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा है। कार्यक्रम का समापन 18 अप्रैल को अपराह्न 04 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी ब्राह्मण समाज के जिला प्रवक्ता अक्षय होता के द्वारा दिया गया।