छग कोलता समाज युवा संघ का हुआ गठन
लैलूंगा | छग कोलता समाज युवा संघ आंचलिक सभा की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। जहां समाज के युवा पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें कोलता समाज युवा संघ अध्यक्ष कृष्णकुमार प्रधान, उपाध्यक्ष अलेख साह, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव नारायणकुमार, सह सचिव चूड़ामणि गुप्ता को बनाया गया। इस दौरान कोलता समाज के आंचलिक पदाधिकारी तोषराम प्रधान, परखित प्रधान,ललित प्रधान, शिव चरण, दशरथ गुप्ता आदि उपस्थित थे।