लखनपुर| विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कालेज में बुधवार को पहला एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के 2010 से 2014 बैच के पास आउट दर्जनों विद्यार्थी शामिल हुए। आयोजन में पुराने छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संस्था द्वारा छात्रों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। सरगुजा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रोहिणी प्रसाद ने छात्रों को शुभकामना संदेश दिया। आयोजन में प्राचार्य डा. आरएन खरे सहित निलेश गुप्ता एवं सहायक प्राध्यापक गुरप्रीत सिंह सक्रिय रहे।