स्वच्छता की आदत अपनाएंगे तो बीमार नहीं होंगे: सांसद
ग्राम स्वराज अभियान के तहत लोंगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने बुधवार को लखनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पुहपुटरा के मिनी स्टेडियम में स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद कमलभान सिंह, जनपद पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष मती बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा प्रभारी कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा मानव जीवन में लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता की आदतों को अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान मानव श्रृंखला निर्माण, स्वच्छता रैली का आयोजन तथा लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोंगों को सम्मानित किया गया।
सांसद सिंह ने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है, स्वच्छ रहने से हमें विभिन्न प्रकार के रोगों से स्वतः ही मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने सभी लोगों अपने घरों के साथ ही आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई रखने का आह्वान किया। प्रभारी कलेक्टर गांधी ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुये शौचालयों का नियमित उपयोग करने का आग्रह किया। सांसद सिंह ने लोंगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि वह लोगों को खुले में शौच करने से रोकेंगे। खुले में शौच करना एक सामाजिक बुराई है, इसे समाप्त करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे। हम व्यक्तिगत स्वच्छता एवं अपने घर के आस-पास की स्वच्छता पर निरंतर कार्य करेंगे। रेड्यूस, रिसाइकल और रियूज के सिद्धांत को अपनाते हुए, ठोस एवं तरल अपषिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देंगें। हाथ धोने नियमित साबुन का प्रयोग करेंगे। इस दौरान राज्य सहकारी बैंक के संचालक मंडल के सदस्य अखलेश सोनी, दिनेश साहू, सुभाष अग्रवाल, बृजकिशोर पांडेय, सत्यनाराण साहू, बिहारी तिर्की, सीईओ नम्रता गांधी, उदयपुर एसडीएम प्रभाकर पांडेय, डीईओ संजय गुप्ता, निशा मिश्रा, संजय दुबे, रोशन गुप्ता, मीनाक्षी वर्मा, सीईओ अजय सिंह, बीएसओ बीडी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
पुहपुटरा में मनाया गया जिला स्तरीय स्वच्छ भारत दिवस, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल, निकाली गई स्वच्छता रैली
स्वच्छता के लिए काम करने वाले यह लोग सम्मानित
ग्राम स्वराज अभियान 2018 अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों में विकास खण्ड समन्वयक शिवशंकर दास, हूलेश्वर प्रसाद पैंकरा, नरेन्द्र कुमार, स्वच्छता प्रेरक प्रदीप कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार, सीमा दास, किरन बारी ऑरेंज कमाण्डो आरती, ब्लू बिग्रेड राजकुमारी पैंकरा, क्षेत्रीय समन्वयक ममता दास, स्वच्छाग्राही लक्ष्मानिया, सेवन्ती आदि शामिल हैं।