इंजीनियरिंग काॅलेज में हुई बोर्ड आॅफ गवर्नर की बैठक
लखनपुर| सरगुजा यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित इंजीनियरिंग काॅलेज मेंे बोर्ड आफ गवर्नर की पहली बैठक गत दिवस आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें पाठ्यक्रम एवं एकेडमिक विकास पर चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि साल भर चार बार इस तरह की बैठक बुलाई जाए। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुभाष चंद्र शर्मा, प्राचार्य डाॅ. आरएन खरे, डाॅ. एसके सिंघई, डाॅ. आरके साहू, डाॅ. एच चंद्रा, उपस्थित थे।