पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • दो दलों में बंटे 39 हाथियों ने कई घर तोड़े, फसल भी की बर्बाद

दो दलों में बंटे 39 हाथियों ने कई घर तोड़े, फसल भी की बर्बाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनपुर| कोरबा की ओर से पहंुचा 39 हाथियों का दल उदयपुर व लखनपुर के पहाड़ी इलाकों मंे उत्पात मचा रहा है। दल दो भागों में बंट गया है। चौदह हाथी लखनपुर के दूरस्थ पटकुरा इलाके में गर्मी में धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इस दल ने आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इधर पच्चीस हाथियों का दूसरा दल उदयपुर के बनकेसमा में डेरा जमाए हुए है।

दो दिनों से लखनपुर के दूरस्थ वनांचल ग्राम पटकुरा एवं डोढ़ाकेसरा में हाथी उत्पात मचा रहे हैं। इलाके के ग्रामीण दहशत में रात बीता रहे हैं। मंगलवार रात हाथियों के दल ने पटकुरा में गुरबानी बाई, केंदी बाई, अमर सिंह, मंगलू, सुखसाय के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले हाथियों के द्वारा इलाके में नुकसान पहंुचाए जाने के बाद कलेक्टर द्वारा छह हाईमास्ट सौर ऊर्जा चलित लाइट लगवाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक दो लाइट ही लगी है।

दहशत में रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण: हाथियों के दो बड़े दल के एक साथ पहाड़ी इलाके में पहंुचने से लोग दहशत में रतजगा करने मजबूर हैं। पटकुरा में नाले के पास लगी गर्मी के धान की फसल को हाथियों ने सबसे ज्यादा नुकसान पहंुचाया है। यहां सप्ताह भर से हाथी डटे हुए हैं। पटकुरा, बनकेसमा इलाके में हाथियों के दल से लंबे समय से बने रहने से फसल चौपट होती जा रही है।

खबरें और भी हैं...