पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • छह गांवों का भ्रमण कर कलेक्टर ने बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

छह गांवों का भ्रमण कर कलेक्टर ने बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह गांवों का भ्रमण कर कलेक्टर ने बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

अम्बिकापुर|
कलेक्टर किरण कौशल ने रविवार को लखनपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसगा, बेलदगी, चांदो, सोयदा, कुसू एवं पुटा का भ्रमण कर वहां पानी, बिजली एवं सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था हेतु हैण्डपम्पों में सुधार कार्य के लिए अभियान चलाने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बेलदगी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए निर्माण एवं कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं सड़कों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवष्यक सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चांदो में हैण्डपम्पों के सुधार कार्य हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को स्थानीय मिस्त्रियों से सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हेतु ट्रांसफार्मरों की जांच करें तथा जहां खराब हैं उन्हें बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाएं। इसके साथ ही बिजली के तारों के आसपास के पेड़ों की छटाई कराएं, ताकि बरसात में भी विद्युत आपूर्ति बनी रहे। ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों एवं पुलियों के मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करें, ताकि आने वाले बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े। उन्होंने ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को भी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए।

खबरें और भी हैं...