लक्ष्मीपुरा में धार्मिक स्थल के पास से शराब ठेका हटाओ
इंद्रगढ़| क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा के ग्रामीणों ने लाखेरी डीएसपी को ज्ञापन भेजकर सतीमाता चबूतरे के समीप संचालित शराब का ठेका हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि ठेका धार्मिक स्थल के समीप संचालित हो रहा है। साथ ही ठेके के पास लगे हैंडपंप पर महिलाएं पानी भरने आती रहती है, लेकिन वहां बैठे शराबी दिन-रात गाली गलौज करते रहते है। शराबियों को समझाते हंै तो उल्टे वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पूर्व में भी ठेके हटाने की मांग की जा चुकी है। ज्ञापन देने वालों में वार्ड पंच सुरेश मीणा, हनुमान मीणा, शंकर लाल शर्मा, राजकुमार मीणा, पप्पूलाल, विनोद कुमार, रामेश्वर मौजूद थे।