पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नहाने गया ट्रक चालक नदी में डूबा, अंधेरे में नहीं हो सकी तलाश, आज फिर रेस्क्यू

नहाने गया ट्रक चालक नदी में डूबा, अंधेरे में नहीं हो सकी तलाश, आज फिर रेस्क्यू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाम को मेज नदी में पैर फिसलने से हुआ हादसा

लाखेरी| नयागांव स्थित मेज नदी में मंगलवार शाम को नहाते समय एक ट्रक चालक डूब गया। उसकी तलाशी का काम कुछ देर करने के बाद अंधेरा हो गया। इस कारण ट्रक चालक की तलाशी अभियान में परेशानी आने के चलते काम रोकना पड़ा।

बुधवार सुबह गोताखोर की मदद से ट्रक चालक की तलाश की जाएगी। अभी उसके नाम-पते का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार शाम को सीकर निवासी ट्रक चालक नदी के पास ही ढाबे पर ट्रक खड़ा करके नदी पर नहाने चला गया। चालक नदी पर बालाजी मंदिर परिसर की तरफ नहा रहा था, तभी फिसल गया और नदी की गहराई में चला गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आकर मुआयना किया और फिर तलाशी अभियान शुरू कराया, लेकिन थोड़ी देर बाद अंधेरा होने के चलते काम रोकना पड़ा। पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी है। अब बुधवार सुबह बुधवार को तलाशी अभियान शुरू होगा। नदी पर नहाते समय अक्सर ऐसी दुर्घटना होती रहती है। जिसके चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

खबरें और भी हैं...