इंद्रगढ़ पोस्ट ऑफिस में आए दिन इंटरनेट बंद रहने से हो रही परेशानी
इंद्रगढ़| शहर में पोस्ट ऑफिस में सुविधाओं का अभाव होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। यहां महीने में 20 दिन इंटरनेट सेवा बाधित रहने से लोगों के महत्वपूर्ण काम नहीं हो पाते हैं। इसी शहरवासी रामनिवास का कहना है कि मंगलवार को वह पोस्ट ऑफिस में जरूरी कागजों की रजिस्ट्री करवाने गए, लेकिन नेटवर्क फेल होने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाई। यह शिकायत एक ही व्यक्ति की नहीं है ऐसा रोज-रोज हो रहा है। मजबूरन लोगों को लाखेरी व सुमेरगंजमंडी जाना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस वालों का कहना है कि हम क्या कर सकते है, कभी केबल कट जाती है तो कभी नेट बंद हो जाता है।