पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बुजुर्ग दंपती की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुजुर्ग दंपती की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्ग दंपती का अपहरण कर हत्या करने के घटनाक्रम का तीन माह के बाद पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। घटना में मुख्य आरोपी दंपती घनश्याम व राजकुमारी को करौली जिले से गिरफ्तार करना बताया है।

पुलिस के अनुसार लाखेरी के रेलवे स्टेशन क्षेत्रवासी हजारीलाल और प|ी कैलाशीबाई का अपहरण करने के बाद हत्या करने के मामले में दोनों मुख्य आरोपी बताए गए थे, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पहले दोनों बुजुर्ग दंपती का कोटा से अपहरण किया, बाद में दोनों की करौली जिले के सातलपुर इलाके में हत्या कर दी। इसमें पुलिस ने पहले ही वारदात में शामिल सहअभियुक्त मुखराम को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पूछताछ में ही घनश्याम व राजकुमारी का नाम सामने आया था। घनश्याम बुजुर्ग दंपती के यहां बतौर किराएदार 6 माह से रह रहा था। दोनों मुख्य आरोपी को पुलिस ने देरशाम स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट विनित कुमार के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। फिलहाल पुलिस प्रकरण में कुछ अनसुलझे रहस्य से पर्दा उठाने के प्रयास में है। वहीं, मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि लाखेरी निवासी हजारीलाल और प|ी कैलाशीबाई के गुमशुदा होने की रिपोर्ट उनके फौजी बेटे विजय कुमार ने 8 जनवरी को कोटा के उद्योगनगर थाने में दर्ज कराई थी। तब काॅल डिटेल के आधार पर लाखेरी का मसला निकलने पर यहां प्रकरण दर्ज हुआ।

वजह:जमीन की खरीद-फरोख्त से बिगड़ी बात
दोनों मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फिलहाल भूखंड की खरीद-फरोख्त और जेवरात हड़पने का मसला सामने आ रहा है। प्रथम स्तर पर यह बात सामने आई थी कि घनश्याम बुजुर्ग दंपती के यहां किराएदार था, उसने एक भूखंड का सौदा किया और यहीं से बात बिगड़ी। बात कैसे बिगड़ी, इस पर पुलिस जांच में जुटी है।

जांच:साक्ष्य मिले, कारणों में उलझी पुलिस
बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में किराएदार घनश्याम ने पहले घर में चोरी की। पूछताछ के बहाने दोनों को करौली ले गया। जहां दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किए हैं, लेकिन यह सब घटना की सत्यता को तस्दीक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस वारदात के असली मकसद की तलाश में है।

बुजुर्ग दंपती के अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी घनश्याम व राजकुमारी को गिरफ्तार किया है। अब वारदात का उद्देश्य और अन्य लोगों के शामिल होने पर जांच करेंगे। कौशल्या गालव, एसएचओ, लाखेरी

यह हैं हत्या के आरोपी दंपती।

खबरें और भी हैं...